26 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

युवक को मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने युवक को रास्ते में रोक कर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिबरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रौरी निवासी सत्येन्द्र सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 26 जुलाई की शाम करीब 07 बजे वह अपनी ससुराल सरायदौलत से बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। तभी शराब ठेके के पास दो युवको ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली और गालियां देते हुए धमकी दी कि इस रोड पर दिखाई दिए तो जान से मार देंगे। पीड़ित का यह भी आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर उसके साथ गाली गलौज की। जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article