35 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

टहलते समय युवक का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। एक युवक का मोबाइल बाइक सवार दो लोग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के सुभाष नगर निवासी संदीप पुत्र शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 24 जुलाई की शाम करीब 8 बजे वह अपने घर से बाजार जा रहे थे। इस दौरान वह अपने मोबाइल से बात करते हुए पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह तिर्वा रोड स्थित टेंट हाउस के पास पहुंचे, तभी पीछे से अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीनकर चौराहे की ओर भाग निकले। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की। लेकिन बाइक सवार व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article