26 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

तमंचा व कारतूस के साथ दस हजार के ईनामी को दबोचा

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग प्रभारी अंकित पटेल ने बताया कि 26 जुलाई को वह हमराह सिपाहियों के साथ गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर रौतामई गल्ला गोदाम रामाश्रम रोड के पास से छापेमारी करते हुए ग्राम हम्मालीपुरा, थाना कोतवाली कन्नौज निवासी 45 वर्षीय तस्लीम को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आर्म्स अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article