36 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

पीड़ित तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर किया घायल

Must read

मोहम्मदाबाद

एक दिन पूर्व हुआ था दो पक्षों का शांति भंग में चालान किया था, जमानत के बाद आज सुबह लगभग 10 बजे घर पर अकेला पाकर पीड़ित तथा उसकी पत्नी के साथ की मारपीट कर घायल कर दिया थाना पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया।

थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा निवासी विश्वनाथ के पुत्र ओमवीर ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पैतृक जमीन का वह 1/3 का हिस्से दार है जबकि 28 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे उसके भाई राम शंकर, भाभी जसोदा, भतीजे गोलू, प्रिंस तथा भतीजी पूनम ने मारपीट की थी
तथा पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने उक्त लोगों को बंद नहीं किया और पीड़ित को ही बंद कर दिया था। पीड़ित का शांति भंग में चालान किया गया था उसके वह जमानत करवा घर आया था। आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 10 बजे वह अपने घर था तभी उक्त लोगों ने गाली गलौज करने लगे तथा पीड़ित व उसकी पत्नी नेहा के साथ लात घुसे लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे पीड़ित व उसकी पत्नी के शरीर पर चोट आई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने मामले को।गंभीरता से लेते हुए संबंधित हलका इंचार्ज को जांच कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article