अलीगढ़, यूथ इंडिया। कोल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल पाराशर का एक बयान चर्चा में आ गया है। पुलिस मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि महिलाओं के कुंडल लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने “अल्लाह मियां के पास पहुंचा दिया”। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विधायक ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस कार्रवाई की सराहना भी की।
लुटेरों को अल्लाह मियां के पास पहुंचा दिया: भाजपा विधायक अनिल पाराशर


