लखनऊ। अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई6504 की मंगलवार शाम लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के कार्गो क्षेत्र में स्मोक वार्निंग इंडिकेशन मिलने के बाद पायलट ने एटीसी से आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। शाम करीब सात बजे विमान को सुरक्षित उतारा गया। विमान में 103 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे।


