28 C
Lucknow
Friday, August 14, 2026

कालिका प्रसाद इंटर कालेज के हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्रों ने किया कॉलेज का नाम रोशन

Must read

 

 

कॉलेज प्रबंधक शमशाद हुसैन मेधावी छात्रों को करेंगे सम्मानित

 

मिर्ज़ापुर (शाहजहांपुर) कस्बे के कालिका प्रसाद इंटर कालेज के छात्रों और शिक्षकों की मेहनत रंग लाई। हाईस्कूल के छात्र दिव्यांश कुशवाहा ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 83.6 प्रतिशत और इंटर के छात्र राज कुशवाहा ने 80.6प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में टॉप किया है। कालेज का ओवरऑल बोर्ड परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत तक रहा। कालेज में कक्षा में उपस्थित बेहद कम रहने वाले छात्र ही अनुत्तीर्ण हुए हैं।

कालेज के प्रधानाचार्य अतीत कुमार सक्सेना ने बताया कि हाईस्कूल के दिव्यांश कुशवाहा ने 83.6 प्रतिशत,तहाबुल हसन ने 81.6 प्रतिशत,शिवम कुमार ने 80.83 प्रतिशत,सत्यम 78.33 व अंकुल कुशवाहा ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज की टॉप फाइव सूची में स्थान बनाया है।

इसी तरह इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज कुशवाहा ने 80.6 प्रतिशत,सुगम ने 76.2 प्रतिशत,प्रियांशु सिंह ने 75.6 प्रतिशत,सूर्य प्रताप सिंह 75व हिमांशु ने 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज की टॉप फाइव सूची में स्थान प्राप्त किया है।

कालेज प्रधानाचार्य ने बताया कि हाईस्कूल में 87 तथा इंटरमीडिएट में 67 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें हाईस्कूल के 83 और इंटरमीडिएट के 61 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले अधिकांश वे छात्र रहे,जो नियमित स्कूल नहीं आते थे।

कालेज के प्रबंधक शमशाद हुसैन ने कहा कि कॉलेज के मेधावी छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए शीघ्र ही कालेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उपहार दिए जाएंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article