30.3 C
Lucknow
Tuesday, July 7, 2026

वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को EOW टीम ने नई दिल्ली से किया गिरफ्तार

Must read

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में अनु0अन्वे0-84/2017, मु0अ0सं0-270/2017 धारा-406, 419, 420, 120 बी भादवि0, थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली में वांछित अभियुक्त, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था, को ई0ओ0डब्लू0 सेक्टर वाराणसी की टीम द्वारा दिनांक-07.07.2026 को पूर्वाह्न में समय 09:30 बजे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मेसर्स एस0आर0जी0 पोलीपेट कम्पनी, जो शराब व्यवसाय हेतु रजिस्टर्ड थी, का निदेशक था। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा सहअभियुक्त के साथ मिलीभगत करके वादी मुकदमा को कम्पनी में निदेशक बनाने एवं अधिक मुनाफ दिलाने का प्रलोभन देकर अपने एवं सह अभियुक्त के बैंक खाते में लगभग रू0 44 लाख वादी मुकदमा के बैंक खाते से प्राप्त कर हड़प लिया गया। अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था। अभियुक्त पर रू0 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. आकाश कुमार पुत्र ओम प्रकाश भगत, उम्र करीब 33 वर्ष मूल पता-प्राणजीवन सर्कुलर रोड, नियर शिव मन्दिर, मनईटाड धनबाद, जिला धनबाद (झारखण्ड), हाल पता- सी-114 फ्लैट नं0-14, पंशील बिहार, थाना-मालवीय नगर, नई दिल्ली।
घटना का संक्षिप्त विवरण- 
अभियुक्तगण द्वारा आपस में मिलीभगत करके वादी मुकदमा को कम्पनी में निदेशक बनाने एवं अधिक मुनाफ दिलाने का प्रलोभन देकर अपने बैंक खाते में लगभग रू0 44 लाख वादी मुकदमा के बैंक खाते से प्राप्त कर हड़प लिया गया। दौरान विवेचना संकलित साक्ष्यों से अभियुक्त के विरूद्ध आरोप प्रमाणित पाया गया था।
वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान के तहत गिरफ्तार वांछित अभियुक्त कम्पनी के निदेशक आकाश कुमार पुत्र ओम प्रकाश भगत, मूल पता-प्राणजीवन सर्कुलर रोड, नियर शिव मन्दिर, मनईटाड धनबाद, जिला धनबाद (झारखण्ड), हाल पता- सी-114 फ्लैट नं0-14, पंशील बिहार, थाना-मालवीय नगर, नई दिल्ली को मा0 न्यायालय साकेत, नई दिल्ली के समक्ष पेश कर ट्रन्जिट रिमाण्ड प्राप्त कर समय से विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद चन्दौली के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article