शाहजहांपुर /जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह के शाहजहांपुर से बुलंदशहर ट्रांसफर पर उन्हें सम्मान पत्र देकर भावुक विदाई दी।
संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान और शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनपदवासी हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि सीडीओ ने हर व्यक्ति की बात सुनी और समस्याओं का समाधान कर सभी के दिलों में खास जगह बनाई।
संस्था के पदाधिकारियों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने उन्हें एक बहन के रूप में पाया और आज उसी बहन को विदा करने का समय आ गया है।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता और महासचिव विकास सक्सेना ने कामना की कि वे आगे प्रमोशन पाकर जिलाधिकारी बनें और फिर से इसी जनपद में लौटें।
सभी की बातें सुनकर डॉ. अपराजिता सिंह की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर से मिला प्यार जीवन भर नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि नौकरी में तबादले होते रहते हैं, लेकिन इस जनपद से उन्हें जो स्नेह मिला, वह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने यह भी साझा किया कि यहीं उन्हें मातृत्व का सौभाग्य मिला, इसलिए शाहजहांपुर उनके दिल के बेहद करीब रहेगा।
कार्यक्रम में संस्था की डायरेक्टर तराना जमाल के साथ निखिल महेंद्रु, डॉ. पुनीत मनीषी, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, नुजहत अंजुम, मोहम्मद नाजिम, कृष्णा, सुधीर और सवाब सहित कई सदस्य मौजूद रहे


