29 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

गहरे गड्ढों में तब्दील हुआ अताईपुर से टेढ़ीकोन जाने वाला संपर्क मार्ग, राहगीरों के लिए बना मुसीबत।

Must read

 

कायमगंज/फर्रुखाबाद

विकास खंड कायमगंज के अताईपुर चौराहे से अताईपुर खटको गांव होते हुए टेढ़ीकोन की ओर निकलने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल हालत में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक सवारों के साथ पैदल राहगीरों के लिए भी यहां से निकलना जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय सड़क पर पानी भरे गहरे गड्ढे हादसे का कारण बन सकते हैं।
सड़क की हालत खराब होने के चलते ग्रामीणों में जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन को सुचारु कराने की मांग की है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए प्रस्ताव में है और बारिश के बाद सड़क पर कार्य कराया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article