फर्रुखाबाद। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कर सदा का समापन समारोह 20 जून को भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज के मानस मंच पर होगा।
यह जानकारी देते हुए संस्था के पूर्व सचिव कुलभूषण श्रीवास्तव ने कला संस्कृति कार्यशाला के समापन समारोह मे सभी से उपस्थित रहने की अपील की । उन्होंने ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे से होने वाले कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका चौहान शास्त्रीय नृत्यांगना एवं फिल्म अभिनेत्री व सुश्री गौरी मिश्रा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पियानो वादक होंगी।विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्श्व गायक पंकज सैनी होंगे।
मानस मंच पर होगा संस्कार भारती की कार्यशाला का समापन समारोह


