फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बरेली में हुए प्रशिक्षण शिविर में जनपद के व्यापारियों ने भागीदारी की और शिक्षक प्राप्त किया।इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के 65 जिलों के पदाधिकारीयो की उपस्थिति हुई।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष शसुनील सिंघी , प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, युवा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी प्रदेश महामंत्री दिलीप गुप्ताकी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। जिसमें फर्रुखाबाद से अंकुरक्ष श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष दोबारा बनाया गया।
शिविर से वापस लौटने के बाद इसमें अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में व्यापार और व्यापारी के कल्याण को लेकर मंथन हुआ। उन्होंने बताया कि शिविर में
डोर टू डोर व्यापारियों से मिल उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए गये हैं।
व्यापारियों से डोर टू डोर संपर्क कर समस्याएं सुनेगा व्यापार मंडल, प्रशिक्षण शिविर में निर्देश


