कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ क्षेत्र मे कानपुर अलीगढ हाईवे पर सोमवार सुबह 4 बजे एक कोल्ड स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार कार की डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई जिसमे कार सवार दो युवको की दर्दनाक मौत हो गई तथा कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों मृतक युवक कानपुर के बताये गये है।
पुलिस सूत्रो के अनुसार दुर्घटना में कार सवार विशाल सिंह 33 वर्ष निवासी पूरादेव थाना शिवली एवं अम्बर कटियार 35 वर्ष निवासी कानपुर नगर एवं कार चालक रौनक 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मानीमऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल युवको को एम्बूलेस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डाक्टरो ने विशाल और अम्बर को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल कार चालक रौनक का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने कार मे मिले मोबाइल से मृतक युवको के परिजनो को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से डीसीएम और कार को किनारे कराकर यातायात शुरू कराया। दोनों युवको के शवो को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।


