गुरसहायगंज, कन्नौज। घर के बाहर खेल रहे मासूम को सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहे नौ वर्षीय बालक मो. सकलेन को सांप ने डस लिया। बालक की चीख पुकार सुन कर परिजनों ने उसे सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत में सुधार न होने के कारण बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सांप के काटने से बालक की हालत बिगड़ी, रेफर


