33 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

कई टुकड़ों में मिला युवक का शव, बोरी से बदबू आने के बाद खुला हत्या का राज

Must read

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा (Kawardha) में खेत में एक बोरी के भीतर युवक (young man) का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर बोरी में भर दिया और खेत में फेंक दिया। यह घटना कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव की है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को खेत की ओर से तेज बदबू आने पर संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो अंदर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसे कई हिस्सों में काटा गया था। घटना की भयावहता देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए।

मृतक की पहचान कोमल वर्मा निवासी बैहरसरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने और जांच में जुटी हुई है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article