30 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

फर्जी आधार कार्ड से चार बीघा जमीन का बैनामा कराने पहुंचे, तीन पकड़े गए

Must read

 

फर्रुखाबाद। सदर तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के सहारे चार बीघा जमीन का बैनामा कराने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। उप निबंधक ने आधार कार्ड की जांच के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ लिया और तीन लोगों को कर्मचारियों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया कि कमालगंज थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी एक वृद्ध फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी दो युवकों के साथ जमीन का बैनामा कराने सदर तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय पहुंचा था। बैनामा की प्रक्रिया के दौरान उप निबंधक रविकांत यादव ने विक्रेता के आधार कार्ड की जांच की। जांच में आधार कार्ड फर्जी पाया गया।
आधार कार्ड फर्जी मिलने के बाद उप निबंधक ने वृद्ध से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में वृद्ध ने बताया कि खेत बेचने के लिए उसने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। मामला खुलने के बाद तीनों लोगों ने कार्यालय से भागने का प्रयास किया, लेकिन उप निबंधक और कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले गई। पुलिस अब मामले में तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। फर्जी आधार कार्ड तैयार कराने और उसके जरिए जमीन का बैनामा कराने के प्रयास की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article