27 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

नवाबगंज के वीरपुर गांव में चल रहे भूमि विवाद को लेकर बुधवार शाम प्रशासन सक्रिय, एसडीएम और सीओ ने लिया मामले का संज्ञान

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज के वीरपुर गांव में चल रहे भूमि विवाद को लेकर बुधवार शाम प्रशासन सक्रिय हो गया। कायमगंज के एसडीएम अभिषेक वर्मा और मोहम्मदाबाद के सीओ अजय वर्मा ने मामले का संज्ञान लिया।

शाम करीब 5:30 बजे दोनों अधिकारी नवाबगंज थाने पहुंचे। यहां उन्होंने विवाद से जुड़े दोनों पक्षों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद एसडीएम और सीओ वीरपुर गांव पहुंचे और विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद एसडीएम ने राजस्व विभाग को जमीन का बंटवारा (कुर्रा) तैयार करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस पक्ष के हिस्से में जितनी जमीन आएगी, उसे वही भूमि मिलेगी।

अधिकारियों ने कहा कि जब तक राजस्व विभाग की प्रक्रिया पूरी होकर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक दोनों पक्ष यथास्थिति बनाए रखेंगे और कोई निर्माण कार्य नहीं करेंगे। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।राजस्व विभाग की रिपोर्ट और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार और लेखपाल सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article