41.6 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

रास्ते के विवाद में प्रशासन पहुंचा मौके पर, एसडीएम ने दिए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश

Must read

*दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच, निष्पक्ष निस्तारण का दिया भरोसा*

 

*अमृतपुर, फर्रुखाबाद*

 

कस्बा अमृतपुर में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के मामले में संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

मौके पर उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय, तहसीलदार शशांक सिंह, थाना प्रभारी इन्द्रजीत सिंह, कानूनगो लाल बहादुर तथा लेखपाल ज्योति पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर रास्ते से संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की तथा उनकी बात सुनी।जांच के दौरान ज्ञानप्रकाश शर्मा ने दावा किया कि उनके पूर्वज इस मामले में न्यायालय से मुकदमा जीत चुके हैं और कुछ लोग उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के रजनेश अवस्थी एवं अन्य लोगों का कहना था कि संबंधित भूमि उनके परिवार से खरीदी गई थी तथा आवागमन के लिए रास्ते की आवश्यकता है।

काफी देर तक चली वार्ता के बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांति एवं संयम बनाए रखने की सलाह दी। उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि विवादित भूमि के स्वरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन न किया जाए और न ही वहां कोई नया निर्माण कार्य किया जाए।निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मौके की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अभिलेखों का मिलान किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा, जिससे किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article