लाल चौक: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से बड़ी खबर आ रही है कि, लाल चौक पर आतंकी हमला (Terrorist attack) हुआ है। आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। भारतीय सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में कोकेरनाग रोड पर गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को आतंकियों ने गोली मार दी। हमले के बाद आतंकी फरार हो गया। भीर रूप से घायल हुए पुलिस जवान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गए।
डॉक्टरों ने हेड कॉन्सटेबल को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 35 वर्षीय शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी (बेल्ट नंबर 20, आईआर 3rd बटालियन) बड़गाम के बीरू इलाके के रहने वाले थे। आशिक हुसैन की शहादत के बाद पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गए है। सुरक्षा बलों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है। हमलावर आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों की तलाश जारी है और जल्द ही इस हमले में शामिल दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।


