27 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

पूर्व प्रधान की हत्या के बाद तनाव, भारी सुरक्षा में अंतिम संस्कार

Must read

 

कौशांबी
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलम चंद गांव में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की हत्या के बाद हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। बुधवार को करीब 60 घंटे बाद उनका अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। गांव में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

घटना सोमवार सुबह की है, जब मनोज कुमार रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 30 घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद जब बुधवार शाम शव गांव पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने शव को चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले भी परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध जताया था।

स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और उनकी मांगों को सुना।

परिजनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। हालांकि गांव में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

मृतक के परिवार में पत्नी, बेटे-बेटी और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूजा पाल भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article