36.8 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप की प्रत्याशी गिरफ्तार, पटना कलेक्ट्रेट में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Must read

 

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को पटना समाहरणालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब जन शक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीना मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और समर्थकों ने विरोध जताया।

पुलिस के अनुसार वीना मानवी के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। इसी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस टीम को देखकर वीना मानवी वहां से निकलने का प्रयास करती दिखीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान वीना मानवी लगातार विरोध करती रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने के उद्देश्य से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित अदालत में पेश करने रवाना हो गई।

उधर, नामांकन के अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। वीना मानवी की गिरफ्तारी के बाद बांकीपुर उपचुनाव की सियासत और गरमा गई है तथा इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article