33.9 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

लखनऊ में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, फंदे पर मिला शव; मायके पक्ष ने पति और जेठ पर हत्या का लगाया आरोप

Must read

 

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजौली गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति और जेठ पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि बुधवार को पति और जेठ ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस दौरान घर में मौजूद बच्चों ने घटना की जानकारी फोन के जरिए अपने मामा को दी। सूचना मिलने पर मृतका की मां और भाई मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया।
मायके पक्ष का कहना है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात हुई थी, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही महिला की मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि पति और जेठ ने मिलकर विवाहिता की हत्या की और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में हत्या के आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article