32.4 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

गांव शुकुरुल्लापुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज का सस्पेंशन क्षतिग्रस्त

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव शुकुरुल्लापुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज का सस्पेंशन क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण सेतु निगम और रेलवे विभाग ने पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। मरम्मत कार्य के चलते पुल 11 जुलाई तक बंद रहेगा। रेलवे विभाग द्वारा निर्मित पुल के लगभग 36 से 42 मीटर लंबे हिस्से के दोनों ओर सस्पेंशन में खराबी आई है। मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें रेलवे कर्मचारी दोनों ओर खुदाई कर नए एंगल लगा रहे हैं। यह कार्य एसएससी जेई नीरज कुमार की देखरेख और हेल्पर रामकुमार की मौजूदगी में चल रहा है। पुल बंद होने के कारण वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे वाहनों को हथियापुर से नवाबगंज की ओर भेजा जा रहा है। इसी तरह, कायमगंज की ओर से आने वाले वाहनों को भी हज़ियापुर से नवाबगंज मार्ग की ओर मोड़ा जा रहा है। पुल के दोनों ओर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इस दौरान एक बाइक सवार ने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया, जिस पर रेलवे पुलिसकर्मी से उसकी बहस भी हुई। गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य में कुछ बाधा आई, हालांकि ट्रिपल का उपयोग कर काम जारी रखा गया। रूट डायवर्जन के कारण नवाबगंज नगर के मुख्य चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article