– पुलिस ने जेसीबी मशीन लगा कर हटवाया डंपर
गुरसहायगंज, कन्नौज। पत्थर लेकर आया डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन लगा कर डंपर व पत्थरों को सड़क से हटावाया। इससे वाहन सवार लोगों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मध्यप्रदेश से पत्थर लेकर आया डंपर सोमवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामाश्रम के निकट स्थित काली नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास किसी के न होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुईं। इससे बड़ा हादसा टल गया। जबकि डंपर पलटने से सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति उत्पन्न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रामाश्रम चौकी प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ जेसीबी मशीन लगा कर डंपर व पत्थरों को सड़क से हटवाया और यातायात को बहाल कराया।
पत्थर उतार रहे डंपर के पलटने से लगा जाम


