फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव निनुआ में स्थित तालाब इन दिनों लापरवाही का बड़ा उदाहरण बन गया है। तालाब के सुंदरीकरण के लिए कई बार बजट पास होने के बावजूद संबंधित अधिकारी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार, तालाब की स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। आए दिन जानवर इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार तो मासूम पशु अपनी जान तक गंवा चुके हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि स्थानीय लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर तालाब में फंसे जानवरों को बाहर निकालना पड़ता है।
सोमवार को भी एक गाय अचानक तालाब में गिर गई और काफी देर तक पानी में फंसी रहने के कारण तड़पती रही। जैसे ही आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तालाब का सुंदरीकरण और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देने और आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
निनौआ मैं बने तालाब का सुंदरीकरण अधर में, आए दिन जानवर गिरकर हो रहे घायल, बड़े हादसे का इंतजार


