31.4 C
Lucknow
Sunday, August 2, 2026

पाकिस्तान के स्वात जिले में आत्मघाती धमाका, पुलिस स्टेशन के बाहर हुए धमाके में 7 लोगों की मौत, 18 गंभीर घायल

Must read

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से बड़ी खबर सामने आई है। स्वात (Swat) जिले एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में 7 लोगों की जान चली गई और 18 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के सैदू शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

आत्मघाती हमलावर ने तब विस्फोटक में धमाका किया, जब पुलिसकर्मियों ने उसे पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार पर रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की। कबाल कस्बे में स्वात शांति रैली के दौरान विस्फोट हुआ। इस हमले में पाकिस्तानी पुलिस को निशाना बनाया गया है। स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने स्टेशन के गेट पर हमलावर को रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की, तो उसने विस्फोटक में धमाका कर दिया।

यह धमाका तब हुआ जब स्वात घाटी में हाल ही में बढ़ी आतंकवादी हिंसा के खिलाफ काबल चौक पर लोगों का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हो रहा था। धमाका जिस वक्त हुआ तब रैली में आखिरी वक्ता का भाषण हो रहा था। धमाके की आवाज सुनकर रैली में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

इस जबरदस्त धमाके में कई लोग हताहत हुए। स्वात पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम सात लोगों की मौत हुई है जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article