चाचा पर गुस्सा का शिकार बने सुबोध, बाद में प्यार की थपकी और फिर पार्टी को मजबूत करने का हुक्म =जोगेन्द्र सिंह यादव पर नाराज थे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
=मान मनौवल करने पहुँचे डा० सुवोध पर उतरी गुस्सा
=अलीगंज विधानसभा पर तैयारी के निर्देश यूथ इंडिया, एटा/फर्रूखाबाद
समाजवादी पार्टी की लखनऊ में हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के सामने ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव के गर्म मिजाज से तमतमाए मुखिया ने सामने पडे उनके भतीजे डा० सुवोध यादव को लताड लगा दी। बंद हॉल में राजनैतिक साजिश के तहत पीछे से बनाई गई वायरल हुई वीडियो के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। हालात पहले जैसे ही रहे फर्क इतना रहा कि टिकट दो की जगह अलीगंज विधानसभा रामेश्वर सिंह के परिवार में रहनी तय हुई।
एटा विधानसभा को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने एक दिन पूर्व पूर्व सभापति विधान परिषद रमेश यादव के भतीजे मंजीत यादव की जोगेन्द्र सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने क्लास लगा दी। यह बात हाईकमान को जची नही, और वह नाराज हो गये। मामले को रफा दफा करने भतीजे डा० सुवोध यादव जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हुए तो चाचा की गुस्सा उन पर उतर गई यह राष्ट्रीय अध्यक्ष तक को नही पता था कि घरेलू बातों को कोई पीछे से ही रिकॉर्ड कर रहा और बनाई गई वीडियो को प्रतिद्वंदियों के हाथों बेंच देगा।
पार्टी की बैठक और मुखिया की मौजूदगी में कार्यकर्ता अपनी बात कहने के हकदार होते, फिर रामेश्वर परिवार सैफई खानदान से गहरी पैठ रखता यह बात किसी से छिपी नही। शाम ढलते ढलते मामला रफा दफा हो गया। फिर वही रिश्ते और फिर पार्टी को मजबूत करने की बातें आम हो गयीं।
बैठक हाल में हुई आपस की बातें कैसे सरेबाजार हो गयीं यह बात जरूर हाई कमान को नागवार गुजरी। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बात को लेकर दंग रह गये और मामला जांच में भी भेजा गया कि आखिर कौन भेदिया था। जिसने परिवार की बातें मीडिया तक पहुंचार्इं।
पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो० राम गोपाल यादव की रिश्तेदारी कोई नई नही है एटा में रामेश्वर परिवार समाजवादी पार्टी में गहरी पैठ रखता है यह भी किसी से छिपा नही। डा० सुवोध यादव पूर्व मुख्यमंत्री के खास सिपाहियों में शुमार रहे यह भी चर्चा-ए-आम है और वही हुआ जो सब जानते थे शाम को मनमुटाव खत्म पार्टी को मजबूत करने के दाबे और निर्देश साथ ही अलीगंज विधानसभा को और मजबूत करने की बात धरी रह गई विपक्ष की कवायद और धरा रह गया फटकार का वायरल वीडियो।
छोटों को डांटने और मनाने में अखिलेश यादव पुराने महारथी
पार्टी को परिवार की तरह चलाकर सत्ता के शीश तक पहुंचने की कवायद में जुटे सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छोटों को डांटने और उन्हें मनाने के पुराने महारथी हैं। तभी प्यार से कार्यकर्ता उन्हें भइया कर संबोधित करते। डा० सुवोध यादव ने भी यही कहा कि वो हमारे नेता हैं उनकी डांट और प्यार हम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते अगर उन्होने गुस्सा उतार ली तो बाद में प्यार की थप्पी दे दी।


