31.4 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन पर अखिलेश यादव का छात्रों ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री बनाने के समर्थन में लगाए नारे

Must read

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सैकड़ों छात्रों और युवाओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव बाबू के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन जताया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अखिलेश यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी और छात्र संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अतुल शुक्ला और इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। इसके अलावा विपुल यादव, शिवाजी यादव, अनुराग चौधरी, प्रभात राज यादव, विनीत सिंह, रघुनंदन यादव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, शिवांश त्रिपाठी, साहिल चौधरी, पंकज यादव, अनिल यादव मास्टर, मनीष यादव, अविनाश यादव, शुभम यादव और रोहित कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
इस दौरान युवाओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र नेताओं और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article