24.2 C
Lucknow
Saturday, September 26, 2026

केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ के बाहर छात्र पर हमला

Must read

– भाजपा जिला महामंत्री के भतीजे पर जानलेवा हमले का आरोप

– सपा समर्थक अरुण उर्फ़ कुक्कन का पुत्र है आरोपी।

फर्रुखाबाद: मंगलवार दोपहर केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) फतेहगढ़ (Fatehgarh) के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र की पहचान भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता के भतीजे आर्यन गुप्ता (पुत्र सचिन गुप्ता) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय से बाहर निकलते ही आर्यन गुप्ता को रितिक, कृष्णा मिश्रा, लक्ष्य तथा समाजवादी पार्टी समर्थक भोलेपुर निवासी अरुण कटियार उर्फ कुक्कन के पुत्र सार्थक कटियार ने घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बेल्टों और चप्पलों से आर्यन के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद छात्रों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को उपचार के लिए ले जाया गया। इस मामले में आर्यन के चाचा हिमांशु गुप्ता (पुत्र प्रमोद गुप्ता), निवासी बाग कूचा, ने फतेहगढ़ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। विद्यालय के बाहर हुई इस घटना को लेकर अभिभावकों में भी रोष है। उनका कहना है कि स्कूल परिसरों के आसपास छात्रों के बीच बढ़ती हिंसा गंभीर चिंता का विषय है और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था सख्त करनी चाहिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article