25 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, एसपी आरती सिंह के निर्देशन में शहर में चला सघन चेकिंग अभियान

Must read

क्रासर
छोटे व बड़े वाहनों के काटे गए चालान, यातायात नियमों के बारे में किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ किया।
नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, आवश्यक कागजात अधूरे रखने वाले तथा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे गए।
यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया सहित कई वाहनों के चालान किए गए। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस दौरान ई-रिक्शा चालकों को विशेष रूप से हिदायत दी गई कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करें और निर्धारित मार्गों का ही पालन करें, जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article