फर्रुखाबाद।मोहम्मदाबाद के टिमरुआ निवासी बिट्टू कठेरिया तथा उनकी पत्नी दोनों दिव्याँग हैं, आमदनी का कोई साधन और कोई सहारा न होने की वजह से रोटी कपड़ा जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी दूसरों की मदद लेने को मजबूर हैं।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने
बताया कि बिट्टू कठेरिया की मजबूरी की जानकारी जब जिला संगठन को सोशल
हुई तो जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव के सहयोग से लकड़ी की दुकान और उसमें (बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, साबुन, सर्फ, नमकीन, टॉफी, बिस्किट) आदि सामान भरवाकर उनके गाँव भिजवाया।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे तथा फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।
इस मौके पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि यही है असली समाजवाद आज हम लोग डॉ0 मोहि की कर्मभूमि पर गाँव की अन्तिम झोपडी तक पीडीए के संदेश को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा समाजवादी विचारधारा ही गरीबों के विकास और उनके कल्याण के बारे में सोच सकती है।
इस दौरान वीरेंद्र सिंह सोमवंशी, सूरज सिंह राठौड़, छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, अनुराग यादव, अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
सपा का समाजसेवी अभियान जारी, एक और दिव्यांग को रोजगार दिया


