27.4 C
Lucknow
Tuesday, August 4, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम नौली निवासी सर्वेंद्र (पुत्र उदयवीर) और संजय (पुत्र जीवाराम) रविवार दोपहर करीब 4 बजे एक ईंट-भट्टे पर काम से गए थे। शाम को काम निपटाकर वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। गांव नौली की सीमा में दाखिल होते ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस चालक दलसिंह और ईएमटी अंकित कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।
नवाबगंज CHC में फार्मासिस्ट आलोक कुमार और डॉ. विशिष्ट कटियार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर चोटों और नाजुक हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article