36.4 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

नवाबगंज नगर के बाईपास मार्ग पर एक युवक को करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज नगर के बाईपास मार्ग पर एक युवक को करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक अपनी बीमार भांजी को दवा दिलाने आया था। उसे तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबगंज नगर के बाईपास मार्ग निवासी पवन कुमार अपनी 17 वर्षीय भांजी रागिनी को दवा दिलाने के लिए एक निजी चिकित्सालय पहुंचे थे। रागिनी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं ।प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, चिकित्सालय के बाहर एक टिन शेड पड़ा था। पवन कुमार ने जैसे ही टिन शेड के एक लोहे के पाइप को छुआ, वह उसमें उतर रहे तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि पवन दूर जा गिरे और अचेत हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से गंभीर हालत में पवन को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article