फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा नेताओं ने महान दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में गोष्ठी आयोजित की
पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि भामाशाह की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय के सभागार परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की गोष्ठी कार्यक्रम के प्रभारी रोमित सक्सेना जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भामाशाह के त्याग और अपने राज्य के प्रति उनकी भावना के संबंध में इतिहास में बड़े सुनहरे अक्षरों में लिखा है।
कार्यालय सभागार परिसर में गोष्ठी आयोजन के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा नेताओं ने आवास विकास में दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें फूल मालाओं से सम्मानित किया।
इस मौके पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जिलाध्यक्ष महिला सभा सुलक्षणा सिंह, गौरव यादव, अरविंद यादव, रवि भारद्वाज, राहुल गुप्ता, बासु गुप्ता, शीलू खां, विवेक भारद्वाज आदि समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयंती पर सपाईयों ने दानवीर भामाशाह को किया याद


