41.3 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

लखनऊ में फिर से आग का कहर: विकासनगर में जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप

Must read

लखनऊ: राजधानी Lucknow में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को विकासनगर (Vikas Nagar) थाना क्षेत्र के महावीर इंटर कॉलेज के सामने स्थित मार्केट में जूता-चप्पल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

खबरो के मुताबिक, आज सोमवार को 11:58 बजे थाना विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत कुर्सी रोड पर महावीर इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक मार्केट में आग लग गई। उक्त मार्केट के ग्राउंड फ्लोर एवं प्रथम तल पर जूता-चप्पल की दुकान संचालित है, जिसके स्वामी मोहम्मद समीर एवं मोहम्मद हसीन हैं। दुकानों के पीछे रिहायशी मकान भी स्थित हैं।

दुकान से धुआं और ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस और दमकल विभाग आग के कारणों की जांच में जुटे हैं।

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी विकासनगर मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कराया। पुलिस द्वारा एहतियातन आसपास के रिहायशी मकानों को खाली कराया गया तथा घरों में रखे एलपीजी सिलेंडर एवं अन्य ज्वलनशील सामान को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया।

घटना की सूचना पर अग्निशमन केंद्र इन्दिरानगर, हजरतगंज एवं बी.के.टी. से अग्निशमन वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। अग्निशमन केंद्र इन्दिरानगर की प्रथम फायर यूनिट द्वारा समय

12:11 बजे मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कार्य प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात अन्य फायर यूनिटों के पहुंचने पर संयुक्त रूप से आग बुझाने का कार्य किया गया।

फायर सर्विस की 02 गाड़ियों की सहायता से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया तथा आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के चलते आग को आसपास की दुकानों एवं रिहायशी मकानों तक फैलने से समय रहते रोक लिया गया।

घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि अथवा किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। आग में किसी व्यक्ति के फंसे होने की भी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। वर्तमान में मौके पर स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है।

प्रथम दृष्टया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा आवश्यक जांच एवं अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article