41.6 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

सपा की सभा:भाजपा के मायावी मारीचों की असलियत जान चुकी जनता, 2027 में उखाड़ फेंकेगी

Must read

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी जिला संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में विधानसभा कायमगंज के ग्राम बिल्सड़ी में मतदाता जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में दिशाहीन, भ्रष्ट और ठोकतंत्र की सरकार चल रही है, कोई किसी की सुनने वाला नहीं है थाने और तहसील धनउगाही के अड्डे बन चुके हैं, लेखपालों और ग्राम पंचायत सचिवों ने प्रत्येक गांव में अपने एजेंट बना रखे हैं उन एजेंटों के जरिए गरीब जनता से लूट की जा रही है, कोई किसी की सुनने बाला नहीं है, जनता इनके काले कारनामों और लूटतंत्र से परेशान आ चुकी है। 2027 के चुनाव में बदलाव की बयार चलेगी और एकतरफा प्रचण्ड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी।
प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में जातिवाद अपने चरम पर है सोनभद्र से लेकर गाजियाबाद तक ब्राह्मण उस जातिवाद के शिकार हुए हैं, हमारे समाज के युवाओं को धर्म की अफीम सुंघाकर हमारा वोट ठगा जाता है, और फिर उस वोट से बनी हुई सरकार हम पर ही गोली चलवाती है, पूरे प्रदेश में सैकड़ों ब्राह्मणों के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज हुए हैं, उनकी संपत्तियों को कुर्क किया गया और दर्जनों ब्राह्मणों के फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। अभी पिछले दिनों ही गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा लेकर कन्नौज पहुंचे शंकराचार्य भगवान के साथ इस सरकार ने जो किया वो आप सभी से छुपा हुआ नहीं है शंकराचार्य भगवान किस तरह से कन्नौज की सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हुए सरकार का यह बर्ताव समूचे ब्राह्मण समाज के साथ-साथ पूरी सनातन श्रद्धा एवं सत्य सनातन वैदिक परंपरा में धर्म के शीर्ष धर्माधिकारी का अपमान है।

उन्होंने कहा कि ह वेदों में शंकराचार्य को भगवान माना गया है और कथित रूप से हिंदुत्व के ठेकेदार बने घूम रहे उन्हीं लोगों ने शंकराचार्य भगवान के ऊपर क्या-क्या आरोप नहीं लगाए थे, लेकिन कोर्ट में वे सभी आरोप फर्जी साबित हुए। इन सभी मायावी मरीचों के फर्जी हिंदुत्व का नकाब उतर चुका है लोगों ने उनका असली चेहरा पहचान लिया है आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी और सत्ता से बेदखल करके इतिहास के कूड़ेदान में फेंक देगी।
पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि इस मौके पर अनूप कुमार, अभिषेक कुमार, अजय दीक्षित, अशोक पांडेय, उपदेश दीक्षित, गोयल, धर्मेंद्र कुमार चतुर्वेदी, दशरथ, देवेश मिश्रा, डी.पी., नंदराम, पृथ्वीराज, पुष्पेंद्र, बिलाल, रघुवीर, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजीव कुमार, रामानंद मिश्रा, रामयर्थ चतुर्वेदी, लक्ष्मीकांत, विमल चतुर्वेदी, शिवपाल, संजीव चतुर्वेदी, हरिओम चतुर्वेदी, महेश मिश्रा मिश्रा आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने समाजवादी नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर सदस्य जिला पंचायत कृष्ण पाल सिंह यादव, कार्यक्रम आयोजक विमल चतुर्वेदी, एवं विवेक मिश्रा, जिला सचिव शिव शंकर शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केके यादव, विधानसभा प्रभारी कायमगंज अरविंद यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article