35 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

सपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

Must read

छिबरामऊ /कन्नौज: सपा की महिला मोर्चा (SP Mahila Morcha) ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव (Akhilesh Yadav) का 52 वा जन्मदिन बहुत धूमधाम से केक काट कर मनाया। मंगलवार को महिला मोर्चा की जिला महासचिव अनामिका अग्रवाल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव का 52 वा जन्मदिन केक काट कर बड़ी धूमधाम से मनाया।

इसके पश्चात सपा महिला सभा की जिला महासचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को स्त्री समृद्धि योजना लागू की जाएगी। इसी के साथ ही हर गरीब महिला के खाते में 3000 रुपए भेजे जाएंगे और विद्या धन योजनाभी लागू की जाएगी।

इस मौके पर रीता सक्सेना,विमला पाल,ममता सक्सेना,जिला सचिव रंजन सक्सेना, पूजा,सविता शाक्य, जुली सक्सेना,बविता शाक्य, राजन श्री,,पवन गुप्ता सहित कई महिला सभा की महिलाएं शामिल रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article