क्रासर
उपनिरीक्षक इंद्र सिंह को थाने का प्रभार
फर्रुखाबाद। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभागीय स्तर पर अहम प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। इस कार्रवाई के तहत कई थानों में जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिससे कार्यप्रणाली में तेजी और प्रभावशीलता लाने की उम्मीद जताई जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार, अमृतपुर थानाध्यक्ष उप निरीक्षक श्रीमती रक्षा सिंह को उनके वर्तमान चार्ज से हटाकर थाना मऊदरवाजा में नई तैनाती दी गई है। वहीं थाना राजेपुर में तैनात निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को थाना अमृतपुर में निरीक्षक अपराध के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव को पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, एसपी का यह कदम अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और थानों की कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से उठाया गया है।
स्थानीय स्तर पर इस फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। आमजन का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी और पुलिस की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
एसपी आरती सिंह ने अमृतपुर थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह को हटाया


