35 C
Lucknow
Sunday, May 31, 2026

मतदाता सूची से नाम कटने पर अब अपील का मौका, तय हुई पूरी प्रक्रिया

Must read

लखनऊ।राजधानी में मतदाता सूची संशोधन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उन्हें अब अपील का पूरा अवसर दिया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए स्पष्ट प्रक्रिया और समयसीमा निर्धारित कर दी है।
15 दिन के भीतर कर सकेंगे अपील
मतदाता सूची से नाम कटने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति 15 दिन के भीतर अपील कर सकेगा। यह अपील सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
DM और जिला निर्वाचन अधिकारी के पास पहला अधिकार
अपील की पहली सुनवाई जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर होगी। यदि कोई मतदाता उनके निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो आगे अपील का विकल्प भी खुला रहेगा।
दूसरी अपील का भी प्रावधान
डीएम के फैसले से असंतुष्ट होने पर मतदाता 30 दिन के भीतर दूसरी अपील कर सकता है। यह अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास जाएगी, जहां मामले की दोबारा समीक्षा की जाएगी।
लाखों नाम कटने की संभावना
सूत्रों के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया में करीब 6 से 7 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं।
10 अप्रैल को आएगी अंतिम सूची
अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। इससे पहले सभी आपत्तियों और अपीलों का निस्तारण किया जाएगा।
पहले से बड़ी संख्या में नोटिस जारी
पहले मतदाता सूची में 12.55 करोड़ नाम दर्ज थे
करीब 1.04 करोड़ लोगों को नोटिस जारी किया गया
मिलान न होने पर यह नोटिस भेजे गए।वहीं 2.22 करोड़ लोगों को तार्किक त्रुटियों के आधार पर भी नोटिस जारी किए गए।
प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी स्थिति समय रहते जांच लें और यदि नाम कट गया है, तो तय समय के भीतर अपील अवश्य करें, ताकि मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article