फर्रुखाबाद| कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के सिनौली गांव निवासी राजकुमार ने अपनी पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके भाइयों और कुछ अन्य लोगों ने पैतृक बंटवारे में उन्हें मिली जमीन पर बने मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है।
राजकुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जयपुर में रहते हैं और निजी नौकरी करते हैं। कुछ समय पहले ग्रामीणों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी कि उनके पैतृक मकान पर कब्जा किया जा रहा है। इस सूचना पर जब वह गांव पहुंचे तो देखा कि मकान पर पूरी तरह कब्जा हो चुका था और घर में रखा सारा सामान भी गायब था। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सुनवाई न होने पर वह मजबूरन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराया। शिकायत पत्र में उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने राजकुमार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को प्रकरण की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here