35.2 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

short news

Must read

लखनऊ: 25 होटल, गेस्ट हाउस और हॉस्टलों की बिजली कटी

लखनऊ में मानक के विपरीत संचालित हो रहे 25 होटल, गेस्ट हाउस और हॉस्टलों पर बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। चारबाग क्षेत्र के होटल एमजे इंटरनेशनल, प्रीमियर होटल और अर्जुन इंटरनेशनल समेत कई भवनों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

लखनऊ: सस्ते मकान का झांसा देकर 3.56 करोड़ की ठगी

राजधानी लखनऊ में आवास विकास परिषद का अधिकारी बनकर 3.56 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वृंदावन योजना में सस्ते मकान दिलाने का झांसा देकर 12 लोगों से रकम वसूली और फर्जी आवंटन पत्र थमा दिए। पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

अलीगढ़: महिला से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अलीगढ़ में होटल में कमरा दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाले रिक्शा चालक सुभान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। बन्नादेवी थाना पुलिस और एसओजी संयुक्त रूप से फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

सहारनपुर: जिला पूर्ति अधिकारी समेत चार पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ की जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी समेत चार लोगों के खिलाफ सहारनपुर के सरसावा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने जमीन पर कब्जा किया और शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि जमा कराई। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article