33.7 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Must read

सेंसेक्स में करीब 2000 अंक और निफ्टी में 500 से अधिक अंकों की गिरावट
मुंबई। हफ्ते के कारोबार की शुरुआत शेयर बाजार के लिए बेहद कमजोर रही। सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशकों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ खुले।
कारोबार की शुरुआत में BSE सेंसेक्स करीब 2000 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ़्टी 50 में 500 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में आई इस तेज गिरावट से निवेशकों के बीच चिंता का माहौल बन गया।
विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोरी, अंतरराष्ट्रीय हालात और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। बैंकिंग, आईटी और मेटल सेक्टर के कई शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
बाजार खुलते ही बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में वैश्विक संकेतों और निवेशकों की गतिविधियों पर बाजार की दिशा निर्भर करेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article