33 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026

भीषण गर्मी में राहत का सहारा बना शरबत वितरण, भारत विकास परिषद ने जरूरतमंदों को बांटे अंगोछे

Must read

फर्रुखाबाद। तपती धूप और बढ़ती गर्मी के बीच जहां आमजन का जीवन मुश्किल होता जा रहा है, वहीं सामाजिक संस्थाएं राहत पहुंचाने के लिए आगे आ रही हैं। इसी क्रम में भारत विकास परिषद की सहयोग शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत बस स्टैंड के पश्चिमी गेट पर शरबत वितरण एवं जरूरतमंदों को अंगोछा प्रदान करने का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया। साथ ही, उन्हें अंगोछे वितरित कर तेज धूप से बचाव के लिए एक छोटा लेकिन उपयोगी सहयोग प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य से लोगों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया।
इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष श्रीमती रीता दुबे ने कहा कि जनसेवा ही संस्था का मूल उद्देश्य है। भारत विकास परिषद विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. आर.के. गुप्ता, सहयोग शाखा की अध्यक्ष श्रीमती रीता दुबे, सचिव श्रीमती मंजूश्री, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा वर्मा तथा महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती रचना वर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य के.के. पाठक, डॉ. कृष्णकांत अक्षर, संजय दुबे, आर.के. वर्मा, अजय शंकर तिवारी, अवधेश दुबे एवं संजीव कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।
तेज गर्मी के बीच इस तरह के सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article