32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में होंगे सेवा कार्यक्रम: योगी

Must read

 

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया जाएगा। भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसी को केंद्र में रखते हुए 17 सितंबर से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक भूमिका लगातार मजबूत हुई है। भारत आज दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। देश में विकास की गति तेज हुई है और विभिन्न क्षेत्रों में भारत अपनी नई पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में लगातार परिवर्तन दिखाई दे रहा है। विकास की योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है और भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम होगा। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसमें सेवा, सुशासन और विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
17 सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। भाजपा संगठन ने इसे प्रदेशभर में बड़े जनसंपर्क और सेवा कार्यक्रम के रूप में आयोजित करने की तैयारी की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article