25 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

शशि-अरुण स्मृति दिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों के साथ मनाया स्नेह मिलन

Must read

 

– मंत्री असीम अरुण ने वृद्धजनों से की आत्मीय मुलाकात
– सेवा को बताया सामाजिक दायित्व

कन्नौज। शशि-अरुण स्मृति दिवस के अवसर पर कन्नौज स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्य एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण भी शामिल हुए और वृद्धजनों के साथ आत्मीय समय बिताया।

इस दौरान मंत्री असीम अरुण सहित समाजसेवियों और अन्य आगंतुकों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सेवा की तथा उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने वृद्धजनों के स्वास्थ्य, भोजन और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों से बातचीत कर उनके जीवन के अनुभव सुने गए। कुछ समय उनके साथ बैठकर सभी ने परिवार जैसा अपनापन महसूस कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर मंत्री असीम अरुण ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व भी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुचारु संयोजन में समाजसेवी निहाल वर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व और सम्मान का भाव दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article