40.4 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

थाना दिवस में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Must read

मोहम्मदाबाद: स्थानीय थाने में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर एसडीएम सदर गजराज सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना दिवस में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन मामले राजस्व विभाग से संबंधित तथा तीन मामले मारपीट एवं विवाद से जुड़े थे।

एसडीएम ने राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को मौके पर जाकर जांच करने तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मारपीट एवं विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। थाना दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article