33 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

शिक्षा मंदिर में बच्चों से मजदूरी! स्कूल में पढ़ाई छोड़ छात्रों से भरवाया जा रहा हैंडपंप का पानी

Must read

 

कायमगंज। नरैनामऊ गांव स्थित एक स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल में पढ़ाई करने आए मासूम बच्चों से शिक्षकों द्वारा हैंडपंप से पानी भरवाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में स्कूली छात्र अपने हाथों में बाल्टी और डिब्बे लेकर हैंडपंप से पानी भरते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चे पानी भरकर उसे स्कूल परिसर तक ले जाते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा देने की बजाय उनसे रोजमर्रा के कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा स्कूलों में बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। स्कूल में बच्चों से पानी भरवाना न केवल शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है बल्कि मासूम छात्रों के मानसिक और शैक्षिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
वायरल वीडियो के बाद लोगों ने जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों से बचते हुए बच्चों को काम में लगा रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि समय रहते इस प्रकार की लापरवाही पर रोक नहीं लगी तो सरकारी स्कूलों की छवि और अधिक खराब होगी।
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर कब तक शिकंजा कसता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article