38 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

सर्पदंश से महिला की मौत के बाद बीमा बना सहारा, बैंक की पहल से परिवार को मिले 2 लाख रुपये

Must read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद

कस्बा राजेपुर राठौरी निवासी ध्यान सिंह पाल की पत्नी संध्या की बीते 7 सितंबर 2024 को सर्पदंश के कारण दुखद मृत्यु हो गई थी। सांप के काटने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
संध्या का विवाह वर्ष 2007 में हुआ था और उनके तीन बच्चे—अनुष्का, आयुष और रजत हैं। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई, जिसने उन्हें कुछ हद तक संबल प्रदान किया।
दरअसल, संध्या का खाता भारतीय स्टेट बैंक की अमृतपुर शाखा में संचालित था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर बीमा कराया हुआ था। हालांकि, उनके पति ध्यान सिंह को इस बीमा की जानकारी नहीं थी।
बैंक कर्मचारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिजनों को योजना की जानकारी दी और क्लेम प्रक्रिया को पूर्ण कराने में सक्रिय सहयोग किया। शाखा प्रबंधक विनोद कुमार सिंह के अनुसार, संध्या का बीमा 11 मई 2024 को नवीनीकृत हुआ था। उनकी मृत्यु के उपरांत सभी औपचारिकताएं पूरी कराते हुए नियमानुसार 2 लाख रुपये की बीमा राशि शुक्रवार को नामिनी पति ध्यान सिंह के खाते में हस्तांतरित कर दी गई।
इस प्रक्रिया में कैश ऑफिसर जितेंद्र सिंह राठौर, ग्राहक मित्र देवांश, ऋषभ उपाध्याय, अमित मिश्रा, सुखेंद्र सिंह, बीपी सिंह एवं अर्पित सिंह सहित अन्य बैंक कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
परिवार ने बैंक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article