संसद परिसर में श्रद्धांजलि सभा, पीएम मोदी सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली। संसद पर हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी के अवसर पर आज संसद परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश उनकी वीरता और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट क।
श्रद्धांजलि सभा में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के प्रमुख नेता भी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता दोहराई और शहीदों की स्मृति को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि संसद पर हुआ आतंकी हमला भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला था, जिसे सुरक्षाबलों ने अपनी बहादुरी से विफल कर दिया। इस अवसर पर देश की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा के लिए संकल्प भी दोहराया गया।






