35.7 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

निजी स्कूलों की मनमानी पर सांसद चंद्रशेखर आजाद का पत्र, सीएम योगी से कार्रवाई की मांग

Must read

नई दिल्ली। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निजी स्कूलों की मनमानी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महंगी किताबें और यूनिफॉर्म के नाम पर शोषण का आरोप
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि प्रदेश के कई निजी स्कूल अभिभावकों से महंगी किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री के नाम पर भारी रकम वसूल रहे हैं। इससे मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कई स्कूल राइट तो एजुकेशन एक्ट (RTE) के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे हैं। गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने के बजाय उन्हें विभिन्न नियमों के जरिए परेशान किया जा रहा है।
सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
सांसद ने मुख्यमंत्री से मांग की कि निजी स्कूलों की फीस संरचना, किताबों और यूनिफॉर्म की अनिवार्यता की जांच कराई जाए और जो संस्थान नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यापार नहीं बल्कि बच्चों का अधिकार है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article